फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jal shakti department himachal pradesh did not spent budget amount

जल शक्ति विभाग खर्च नहीं कर पाया करोड़ों रुपये

Thu, 28 May 2020 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 May 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
jal shakti department himachal pradesh did not spent budget amount
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश जल शक्ति विभाग पिछले वित्तीय वर्ष में करोड़ों रुपये खर्च नहीं कर पाया। विभाग के अफसरों की कारगुजारी मंत्रिमंडल उप समिति के समक्ष बुधवार को दी प्रस्तुति में उजागर हुई है। उप समिति ने विभाग की इस कमजोरी पर चिंता भी जताई है। विभाग करोड़ों की यह राशि क्यों खर्च नहीं कर पाए। इसे लेकर सरकार जवाबतलबी करेगी।

विज्ञापन


राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह मंत्रिमंडल उप समिति के समक्ष सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद 2.50 बजे तक लंबी प्रस्तुति दी। इसमें उन विभागों का जिक्र किया गया, जो वर्ष 2001 से 2020 तक विकास कार्यों के लिए रखी धनराशि व्यय नहीं कर पाए।
विज्ञापन


ऐसे विभागों में हिमाचल प्रदेश का जल शक्ति विभाग भी चर्चा में रहा है। कमेटी ने फैसला लिया है कि विभाग मदों के लिए रखी धनराशि व्यय क्यों नहीं कर पाया। इसे लेकर किसी एक मंत्री को दायित्व सौंपा जाए, जो प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर पर तैनात अधिकारियों की बैठक लें और उनके पूछा जाए कि धनराशि खर्च करने में क्यों लापरवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धनराशि को कब और कैसे कब तक खर्च किया जाएगा। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के माध्यम से प्रस्ताव भेजने को कहा जाएगा ताकि यह राशि विकास कार्यों में व्यय की जा सके।


राज्य के जल शक्ति विभाग के सचिव आरएन बत्ता कहते हैं कि विभाग जनवरी 2020 के बाद 60 करोड़ की धनराशि व्यय नहीं हो पाई है। विभाग लॉकडाउन के कारण यह धनराशि व्यय नहीं कर पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed