फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said To whom should people tell their problems, there is no one to listen

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- समस्याएं किसे सुनाएं लोग, कोई सुनने वाला ही नहीं

Wed, 05 Jul 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jul 2023 08:01 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार में बैठा कोई भी जवाबदेह मंत्री और अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री शिकायतें सुन नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said  To whom should people tell their problems, there is no one to listen
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं है। सरकार में बैठा कोई भी जवाबदेह मंत्री और अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री शिकायतें सुन नहीं रहे हैं। उपमुख्यमंत्री के पास लोग जाते हैं तो वे मुख्यमंत्री के पास जाने की बात करते हैं। प्रदेश के मंत्रियों का भी वही हाल है। वह जिस जिले में जाते हैं, वहां की बड़ी-बड़ी घटनाओं की जानकारी भी उनके पास नहीं होती है।

विज्ञापन


सरकार में बैठे लोगों के उदासीन रवैये के कारण स्थानीय स्तर पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी भी शिथिलता बरतते हैं, जिससे लोगों की छोटी-छोटी शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोग परेशान हैं कि वह किससे अपनी शिकायतें कहें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोग मंत्रियों और मुख्यमंत्री की गाड़ी के सामने खड़े हो जाएं और न्याय मांगें, यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर सस्ती लोकप्रियता के लिए किए जाने वाले स्टंट को न्याय नहीं कहते हैं।
विज्ञापन

 

पीएम मोदी को तीसरी बार भी मौका देगा हिमाचल 
 नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश सेवा के लिए हिमाचल शत प्रतिशत सहयोग करेगा। 2024 में भी देश नरेंद्र मोदी को ही नेतृत्व का दायित्व सौंपने जा रहा है। प्रदेश की चारों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने मंडी के सराज विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मलेन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सराज विधानसभा क्षेत्र के 145 पुत्र पोलिंग बूथ में भाजपा को बहुमत मिलना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में हर संगठन को पार्टी के लिए दिन रात काम करना पड़ेगा ताकि लोकसभा क्षेत्र में मंडी से प्रत्याशी को भारी से भारी बहुमत मिल सके। उन्होंने भाजपा के हर कार्यकर्ता को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी हित में काम करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने हिमाचल के लोगों के साथ धोखा किया है। यह सरकार सिर्फ़ बदले की भावना से काम कर रही है। जनता तो हर क्षेत्र में सीएम सुखविंद्र सिंह से पूछ रही है कि गारंटियां कहां गईं। सुक्खू सरकार ने हजार से ज्यादा संस्थान बंद कर दिए। लगभग दस हज़ार से ज़्यादा आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया। मुख्यमंत्री को सरकार संभालें अभी छह महीने ही हुए और आठ हजार करोड़ का कर्ज ले चुके हैं। यह सभी अब तक सुक्खू सरकार की उपलब्धियां रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed