फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur said that CM Sukhu should answer on the mining businessmen who have come under the purview of ED

Jairam Thakur: 'ईडी की जांच के दायरे में आए खनन कारोबारियों पर जवाब दें मुख्यमंत्री सुक्खू'

Wed, 10 Jul 2024 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 07:01 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खनन से जुड़े कारोबारियों के यहां हुई छापेमारी में घपले की पुष्टि हुई है, लेकिन इन कारोबारियों की मुख्यमंत्री से नजदीकी की बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को इस मामले में प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
Jairam Thakur said that CM Sukhu should answer on the mining businessmen who have come under the purview of ED
शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खनन से जुड़े कारोबारियों के यहां हुई छापेमारी में घपले की पुष्टि हुई है, लेकिन इन कारोबारियों की मुख्यमंत्री से नज़दीकी की बातें समाने आ रही हैं। मुख्यमंत्री को इस मामले में प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए कि जांच एजेंसियां जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं। उनका मुख्यमंत्री से क्या संबंध है। कांग्रेस सरकार ने विकास के बजाय घोटालों को तरजीह दी है। जनता के मुद्दे से सरकार को कोई सरोकार नहीं है। घोटालों से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। हाल ही में आयकर और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से हिमाचल प्रदेश के कुछ कारोबारियों पर अनियमितता की जांच के लिए कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


समाचारों की मानें तो वहां पर भारी धांधली का मामला सामने आया है। ये जांच खनन कारोबारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर, शिकायतों और फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर शुरू की गई है। शुरुआती जांच में ही ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिससे पता चलता है कि ये दोनों सैकड़ों करोड़ के स्कैम में शामिल हैं। इतने गंभीर मामलों के आरोपी की हिमाचल के मुख्यमंत्री के साथ नज़दीकी की बात भी मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है। इधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को दोपहर राजभवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed