फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said getting such information Priyanka rally is being shifted from Mandi

Jairam Thakur: जयराम ठाकुर बोले- मिल रही इस तरह की जानकारी, मंडी से शिफ्ट हो रही प्रियंका गांधी की रैली

Wed, 22 May 2024 06:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 22 May 2024 06:07 PM IST
सार

पूर्व सीएम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक विशाल रैली होने वाली है। इस डर से अब कांग्रेस पार्टी ने मंडी में प्रियंका गांधी की रैली को कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said getting such information Priyanka rally is being shifted from Mandi
पूर्व सीएम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देख कांग्रेस मंडी से प्रियंका गांधी की रैली को शिफ्ट करने की तैयारी में है। यह तंज पूर्व सीएम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को लेकर विक्रमादित्य सिंह के द्वारा की गई टिप्पणी पर कसा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भाजपा नेताओं को छोड़ अपने नेताओं की चिंता करनी चाहिए। छोटी काशी मंडी में 24 में को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एतिहासिक विशाल रैली होने वाली है।

विज्ञापन


विज्ञापन


'पीएम की रैली में उमड़ेगी भीड़, इस डर से कांग्रेस शिफ्ट कर रही रैली'
इस रैली में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में छोटी काशी में हुजूम उमड़ने वाला है। इसी हुजूम के डर से अब कांग्रेस पार्टी ने मंडी में प्रियंका गांधी की रैली को कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी में है। इसी डर से कांग्रेस यहां से प्रियंका की रैली को कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है इस तरह की जानकारी उन्हें मिल रही है। बता दें कि पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के पड्डल मैदान में पहुंचे थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पूरे देश में लोकप्रियता है। उनकी रैलियों में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। मंडी में भी उनकी ऐसी ही ऐतिहासिक रैली होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अगर मैं पांच साल सोया रहा तो सीएम सुक्खू रिकॉर्ड निकाल सकते हैं'
वहीं, इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सीएम ने जयराम ठाकुर पर सीएम रहते हुए जनता का पैसा लुटाने और 5 साल तक खर्राटे मारकर सोए रहने के आरोप लगाए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वे 10 महीने के कार्यकाल में ही 68 विधानसभाओं में पहुंचे गए थे। अपने 5 साल के कार्यकाल में वे केवल 10 दिन ही अवकाश पर रहे हैं। इस कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में जो काम किए हैं सीएम सुक्खू उनका रिकॉर्ड निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed