फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam thakur said formalities are being done in the name of restoring the roads

Shimla News: जयराम ठाकुर बोले- सड़कों को बहाल करने के नाम पर हो रही औपचारिकता

Sun, 30 Jul 2023 07:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 07:34 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा राहत में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल रही है। 

विज्ञापन
Jairam thakur said  formalities are being done in the name of restoring the roads
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा राहत में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल रही है। सड़कों को खोलने के नाम पर औपचारिकता हो रही है। 10 सड़कों पर एक मशीन नजर आ रही है। जिनके घर टूट गए हैं, उन्हें नियमानुसार एक तिरपाल तक नहीं मिला। सेब का सीजन चल रहा है लेकिन सड़कें ठीक नहीं हो रही हैं। सेब के मामले में मुख्यमंत्री कुछ कह रहे हैं और उनके मंत्री कुछ और ही कह रहे हैं। कई जगह सड़क सही होने के इंतजार में सेब सड़ने पर नाले में बहाने के वीडियो सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपदा राहत के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिल रहा। सरकार की अनदेखी के बाद कुछ गांवों के लोग खुद से पैसे इकट्ठा करके सड़कें खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी हजारों की संख्या में सड़कें बंद होती रहीं लेकिन हम उन्हें तीन दिन के भीतर बहाल करते थे। उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उठाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में 15 जुलाई तक सेब खरीद प्रक्रिया की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाती थीं। लेकिन इस मसले पर भी सरकार फेल है।
विज्ञापन


हिमाचल में बाढ़ ने मचाई तबाही, केंद्र नहीं ले रहा सुध : बलदेव
वहीं,  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पिछले दिनों से बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। केंद्र सरकार हिमाचल में हुए नुकसान की सुध नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हिमाचल आकर त्रासदी को लेकर राजनीति की है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर विशेष आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग कर रही है। अभी तक न तो नुकसान को लेकर पैकेज जारी किया गया और न ही इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के भाजपा नेता झूठी अफवाहें फैला रहे हैं कि केंद्र ने प्रदेश को आपदा से निपटने के लिए धनराशि जारी कर दी है। बलदेव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के उदासीन रवैये के चलते प्रदेश की जनता लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। लोग आपदा राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर दान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित क्षेत्रों में डटे हैं। वे प्रभावित क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ले रहे हैं। विश्व बैंक ने भी मुख्यमंत्री की इस पहल को सराहते हुए आर्थिक मदद देने का भरोसा जताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed