{"_id":"66acab2542e0c168da05ddcc","slug":"jairam-thakur-met-pm-modi-gave-full-information-about-the-tragedy-got-this-assurance-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: पीएम मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, त्रासदी की दी पूरी जानकारी, मिला ये आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: पीएम मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, त्रासदी की दी पूरी जानकारी, मिला ये आश्वासन
Fri, 02 Aug 2024 03:17 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:17 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी की पूरी जानकारी पीएम मोदी को दी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार मध्यरात्रि छह जगह बादल फटने से भारी तबाही मची। इस जलप्रलय में अब तक सात लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए हैं, जबकि 46 लापता हैं। इसी बीच, हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी की पूरी जानकारी पीएम मोदी को दी। पीएम मोदी ने त्रासदी से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ''भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी से मिलकर तीसरी बार देश का नेतृत्व करने पर प्रदेश की ओर से बधाई दी। हमने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी की पूरी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस त्रासदी से निपटने में हिमाचल प्रदेश का सहयोग करने का पूरा भरोसा देते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ समेत अन्य केंद्रीय बलों को तुरंत लगा दिया गया है। त्रासदी से निपटने के लिए भविष्य में जिस भी संसाधन की आवश्यकता होगी केंद्र सरकार द्वारा वह भी तत्काल उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों से भी राहत और बचाव कार्य में जुटकर प्रभावितों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया।''
विज्ञापन