फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur govt increased security of former cm virbhadra singh

जयराम सरकार ने बढ़ाई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की सुरक्षा, इतने जवान किए तैनात

Wed, 07 Feb 2018 10:29 AM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Feb 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
jairam thakur govt increased security of former cm virbhadra singh

हिमाचल में सत्तासीन होने के एक महीने में ही जयराम सरकार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर मेहरबान हो गई है। सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में इजाफा कर दिया है। वीरभद्र के निजी आवास हॉली लॉज पर अब दस जवानों की फौज तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले तक उनके आवास पर एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल तैनात थे। अब सुरक्षा जवानों में हुई बढ़ोतरी के पीछे उनके आवासीय क्षेत्र के बड़ा होने की दलील दी जा रही है। इसके इतर प्रदेश के अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा में अभी भी पांच जवान ही तैनात हैं।
विज्ञापन


हिमाचल पुलिस ने वीरभद्र सिंह के निजी आवास पर एक हेड कांस्टेबल के साथ नौ जवानों की तैनात की है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर अनौपचारिक रूप से उक्त सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पीएसओ और एस्कोर्ट की मिलती है सुरक्षा

jairam thakur govt increased security of former cm virbhadra singh

हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था में इस बदलाव के पीछे पुलिस का कोई भी अधिकारी आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के एक आला अधिकारी के निर्देश पर ही वीरभद्र की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

यह दलील दी कि पूर्व मुख्यमंत्री के निजी आवास पर कई एंट्री और एग्जिट प्वाइंट होने और परिसर बड़ा होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वर्तमान में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा के नाम पर एस्कोर्ट और एक पीएसओ मुहैया कराया जाता है।

इसके अलावा निजी आवास पर एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल की सुरक्षा गारद तैनात की जाती है। पूर्व मुख्यमंत्रियाें प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार के आवास पर अब भी एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल की निर्धारित गारद तैनात है, लेकिन वीरभद्र सिंह की सुरक्षा में हुए बदलाव के बाद विभाग में खासी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed