HP: पीएम से मिले जयराम, मोदी बोले- हिमाचल के लोगों को केंद्र सरकार देगी भरपूर सहयोग
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों व परियोजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया और केंद्र के सहयोग के लिए उनका आभार जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार को लेकर फीडबैक दिया। जयराम ने भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार भी जताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा जनसेवा का यह क्रम निरंतर जारी रखेगी। राज्य के विकास को थमने नहीं देंगे। हर कार्य में पारदर्शिता रहे इसके लिए विधानसभा के अंदर और बाहर आवाज उठाई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सार्थक बैठक हुई।
इस दौरान उन्होंने जहां बीते पांच वर्षों में किए गए जनहित से जुड़े कार्यों से अवगत करवाया वहीं चुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश से विशेष स्नेह रखते हैं। प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए उनका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। भाजपा विपक्ष की भूमिका मजबूती के साथ निभाएगी। राज्य के विकास को थमने नहीं दिया जाएगा। हर कार्य में पारदर्शिता रहे, इसके लिए विधानसभा के अंदर तथा बाहर आवाज उठाई जाएगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि पार्टी स्तर पर पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार हुई है। इन सब पहलुओं को लेकर भविष्य के लिए पार्टी की रणनीति तैयार की जा रही है। इस दौरान प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक मसलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा की जड़े मजबूत बनाने के दिल्ली में दिए निर्देश
भाजपा की राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष बैठक का मंगलवार को दिल्ली में आयोजन हुआ। इनमें देश के सभी राज्यों के भाजपा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को अधिक मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिए। पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया। हिमाचल से इस बैठक में करण नंदा, सुमित शर्मा, पुनीत शर्मा और अनिल डडवाल ने भाग लिया।