महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सीएम जयराम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित नेताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने मंगलवार को ऐतिहासिक रिज मैदान में 150वीं गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई।
सीएम ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और पार्षदों सहित अन्य नेताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 114वीं जयंती के अवसर पर उनके स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी शांति व सौहार्द के प्रेरणास्रोत थे। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी दी पुष्पांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, चीफ व्हिप एवं विधायक नरेंद्र बरागटा, विधायक नंद लाल, विक्रमादित्य सिंह तथा बलवीर वर्मा, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त
प्रधान सचिव संजय कुंडू, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जम्वाल और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने महात्मा गांधी सहित लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।