Jairam Thakur: पंद्रह माह की कांग्रेस सरकार में 15 पैसे का काम नहीं हुआ, पुरानी योजनाएं की बंद
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने दस गारंटियों के नाम पर जनता को ठगा है। कांग्रेस ने हर साल एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था। पंद्रह महीने की कांग्रेस सरकार में 15 पैसे का काम नहीं हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने दस गारंटियों के नाम पर जनता को ठगा है। कांग्रेस ने हर साल एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था। पंद्रह महीने की कांग्रेस सरकार में 15 पैसे का काम नहीं हुआ है। एक भी युवा को नौकरी नहीं दी है। उल्टे 11 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी से निकाल दिया गया है। 300 यूनिट तक बिजली निशुल्क से लेकर महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने की बात कही थी। लेकिन अभी तक दिया कुछ भी नहीं। यह बात जयराम ठाकुर ने जुब्बल नावर कोटखाई के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
जयराम ने कहा कि हमने बिना कहे, बिना गारंटी दिए बस का किराया महिलाओं के लिए आधा किया। 30 हजार असहाय लोगों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन देकर आर्थिक मदद की। नई योजनाएं शुरू नहीं कीं, पुरानी भी बंद कर दीं। हिमकेयर योजना में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा था, वह भी बंद कर दिया है। आपदा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को 1800 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की। इस मौके पर शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा, जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा, मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला महासू मीडिया प्रभारी राजीव मेहता भी उपस्थित रहे।