कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खुले डिग्री कॉलेजों को लेकर बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में खोले गए किसी भी डिग्री कॉलेज को जयराम सरकार बंद नहीं करेगी। 15 जून से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। भाजपा सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा खोले कॉलेजों को बंद करने का फैसला टाल दिया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने अभी किसी भी कॉलेज को बंद करने का फैसला नहीं लिया है।
क्या भविष्य में इन कॉलेजों को बंद किया जाएगा, इस पर उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। कांग्रेस सरकार के अंतिम छह माह के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 16 कॉलेज खुले थे। इनमें से आठ कॉलेजों में विद्यार्थियों की इनरोलमेंट जीरो थी। बीते साल ये कॉलेज शुरू नहीं हो पाए। सात कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या 19 से 121 के बीच थी। सिर्फ कांगड़ा जिला के मटौर में खुले कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या संतोषजनक थी। यहां 440 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था।
शिक्षा विभाग ने कांग्रेस सरकार के छह माह के फैसलों की समीक्षा करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। सरकार ने कॉलेज बंद करने से जन आक्रोश बढ़ने की आशंका देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के विधायकों से इस बाबत राय लेने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक कोई भी विधायक कॉलेजों को बंद करने के हक में नहीं है। ऐसे में सरकार इस मामले को लेकर अब बैकफुट पर आ गई है।
इन कॉलेजों में थी जीरो इनरोलमेंट
18 सितंबर 2017 की कैबिनेट बैठक में कांग्रेस सरकार ने जिला ऊना के बसदेहडा, लाहौल स्पीति के काजा, जिला शिमला के ज्यूरी, जिला शिमला के पबावो, जिला सिरमौर के ददाहू और पछौता तथा 27 सितंबर की कैबिनेट बैठक में जिला सिरमौर के नारग और जिला मंडी के थाची में कॉलेज खोलने का फैसला लिया था। इन सभी कॉलेजों में बीते साल विद्यार्थियों की इनरोलमेंट शून्य थी।
इन कॉलेजों में 19 से 440 इनरोलमेंट- पांच जून 2017 को कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट बैठक कर जिला चंबा के तेलगा, भलई, जिला कांगड़ा के देहरा, मटौर, जिला ऊना के हरोली, जिला सोलन के जयनगर और दाड़लाघाट में कॉलेज खोलने का फैसला लिया।
तेलगा कॉलेज में अभी तक 57 विद्यार्थी, भलाई में 58, देहरा में 130, मटौर में 440, जयनगर में 52, दाड़लाघाट में 121 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 18 सितंबर को सरकार ने जिला सिरमौर के रोनहाट में भी कॉलेज खोलने का फैसला लिया था। इस कॉलेज में अभी तक 19 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।