लाहौल-स्पीति में गत दिनों आई बाढ़ के बाद प्रदेश के लोगों और देश के अन्य राज्यों के फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करने का अभियान जारी है। रविवार को एक गर्भवती समेत 18 लोग एयरलिफ्ट किए गए, जबकि 50 लोग झूला पुल से रेस्क्यू कर बस से मनाली पहुंचाए। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंगुट और चूरपुट गांव में बाढ़ से हुई तबाही का हवाई जायजा किया। शनिवार शाम मुख्यमंत्री लाहौल पहुंचे थे। उन्होंने हेलीकाप्टर से लाहौल तक जाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल जाना पड़ा। सीएम ने कहा कि नुकसान की भरपाई के लिए सरकार कदम उठा रही है। राज्य सरकार के नए हेलीकाप्टर ने रविवार को पट्टन और मयाड़ घाटी में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। इसके लिए हेलीकाप्टर सुबह ही लाहौल पहुंच गया था।
हिमाचल: लाहौल में फंसे 18 लोग किए एयरलिफ्ट, सीएम ने लिया हवाई जायजा
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन