लाहौल-स्पीति के जाहलमा में फंसे हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के पर्यटकों को जिप स्पैन की मदद से रेस्क्यू किया गया, वहीं शांशा में झूला पुल से रेस्क्यू किए गए। उधर, भारी बारिश के बीच शनिवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सब्जियां ले जा रही पिकअप गाड़ी समेत तीन वाहनों पर आ गिरीं। सात मील के पास हुए इस भारी भूस्खलन से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। इस बीच मंडी-कुल्लू का संपर्क सुबह आठ से 10 बजे तक सात मील और वैकल्पिक मार्ग कटौला के पास बंद रहा। लाहौल घाटी में चौथे दिन चले तलाशी अभियान में भी लापता लोगों का सुराग नहीं लग पाया। ऐसे में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची एनडीआरएफ टीम मंडी लौट गई। दूसरी ओर जाहलमा में जिप स्पैन से 150 और झूला पुल से 84 लोग रेस्क्यू किए गए। वहीं, शांशा से 178 लोग रेस्क्यू किए।
हिमाचल प्रदेश: लाहौल में जिप स्पैन से रेस्क्यू किए लोग, मंडी में तीन वाहन चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/भावानगर/केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 31 Jul 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन