{"_id":"625518f5ec8a1848ac0a9fdc","slug":"jagat-prakash-nadda-s-statement-changed-the-attitude-of-himachal-s-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: जगत प्रकाश नड्डा के बयान ने बदला हिमाचल की राजनीति का रुख, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जगत प्रकाश नड्डा के बयान ने बदला हिमाचल की राजनीति का रुख, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 12 Apr 2022 11:52 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:52 AM IST
सार
जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों को अभयदान देकर हिमाचल में भाजपा की सियासत का रुख साफ कर दिया है। इससे मुख्यमंत्री के विरोधियों के मुंह भी बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों को अभयदान देकर हिमाचल में भाजपा की सियासत का रुख साफ कर दिया है। इससे मुख्यमंत्री के विरोधियों के मुंह भी बंद कर दिए हैं। नड्डा ने सीएम जयराम को न हटाने और उनकी कैबिनेट में किसी भी तरह का बदलाव न किए जाने की बात कही है। दिल्ली में आप सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बार-बार यह बात दोहरा रहे थे कि मुख्यमंत्री जयराम को बदला जा रहा है। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं। इससे आप का पैंतरा भी खाली गया है।
विज्ञापन
नड्डा ने पीटरहॉफ शिमला में हुए अभिनंदन कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को प्रेस वार्ता में साफ कहा कि न तो जयराम बदलने वाले हैं और न ही उनकी कैबिनेट का कोई मंत्री बदलेगा। जयराम के नेतृत्व में ही अगला चुनाव लड़ा जाना है। नड्डा के इस बयान के बाद राज्य में भाजपा के एक खेमे की हसरतों पर पानी फिर गया है, जो नेतृत्व परिवर्तन पर टकटकी लगाए था। नड्डा ने जयराम को कोरोना वैक्सीनेशन, सड़क निर्माण जैसे कई विकास कार्यों में अव्वल रहने की बात कर विरोधियों को दो टूक जवाब दिया है। प्रदेश भाजपा में भाजपा नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो मुख्यधारा में न आने से नाराज है। इस वर्ग को भी इससे झटका लगा है। हालांकि, नड्डा ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा एकजुट है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा चुनौती
नड्डा के इस एलान के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सबको साथ लेकर चलना और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के तहत जोड़कर रखना चुनौती होगा। उन्हें असंतुष्ट खेमे के नेताओं को बागी होने से बचाना होगा। आने वाले दिनों मेें ऐसे कई नेताओं को सरकार और संगठन में खास भूमिकाओं में लाया जा सकता है, जिन्हें साधना आसान होगा।
विज्ञापन