ताजा सर्वे में हुआ खुलासा, हिमाचल सीमा में घुस आई है जम्मू-कश्मीर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस हिमाचल सीमा के 17 किलोमीटर अंदर घुस गई है। इसका खुलासा बुधवार को सर्वे ऑफ इंडिया के मानचित्र से हुआ। बुधवार को इसी मामले को लेकर सरचू में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्यों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
जिसमें सर्वे ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक में सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने अपने मानचित्र के जरिये दर्शाया कि जम्मू कश्मीर पुलिस हिमाचल की सीमा के अंदर तक आ घुसी है। इसकी रिपोर्ट सर्वे ऑफ इंडिया की टीम दोनों राज्य सरकारों को सौंपेगी।
सर्वे ऑफ इंडिया के मानचित्र के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से हिमाचल की सीमा के अंदर अपनी चौकी स्थापित करने की बात सामने आई। मेजर जनरल आरपी सेन की अगुवाई में पहुंची सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने विवादित सीमा का मुआयना किया है।
दोनों राज्यों की सरकारों को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
इस दौरान राजस्व तथा वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने सीमा विवाद को लेकर दौरा किया है। वहीं, टीम के मेजर सेन ने बताया कि जल्द ही हिमाचल और जम्मू-कश्मीर राज्य सरकारों को अपनी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
बैठक में हिमाचल सरकार की ओर से लाहौल-स्पीति के उपायुक्त विवेक भाटिया और पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा उपस्थित रहे। जबकि जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से बैठक में लद्दाख के उपायुक्त प्रसन्ना और कारगिल के डीसी मौजूद रहे।