{"_id":"62bf3b170f11292f8f3f3ae8","slug":"iti-trainee-dies-due-to-deteriorating-health-on-birthday-shimla-news-sml413903185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर आईटीआई के प्रशिक्षु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर आईटीआई के प्रशिक्षु की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र में एक छात्र की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान तरुण चौहान (18) पुत्र संजीव चौहान, तहसील रोहड़ू के तौर पर हुई है। तरुण आईटीआई में मोटर मेकेनिक ट्रेड का प्रशिक्षण ले रहा था। वह परिजनों के साथ शिमला में रहता था। घटना के दिन तरुण जन्मदिन मनाने अपने दोस्त के घर गया था। वहां पर तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दिया।
पुलिस के मुताबिक समरहिल क्षेत्र के लोअर सांगटी में यह घटना पेश आई। आईटीआई की पढ़ाई कर रहे तरुण का वीरवार को जन्मदिन था। इस बीच वह अपने दोस्त के घर लोअर सांगटी चला गया। यहां पर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और दोस्तों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की छात्र की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। इधर, छात्र की मौत के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल बना है। तरुण घर का इकलौता लड़का था। उसकी एक बहन है। उसके पिता सरकारी विभाग में बतौर अकाउंटेंट सेवाएं दे रहे हैं।
जांच के मुताबिक तरुण के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में छात्र के गले की ऑक्सीजन नली में कुछ पदार्थ फंसना मौत का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।