फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Itbp jawan wife and her two childrens died after consuming poison

ITBP जवान की पत्नी ने दो बच्चों संग खाया जहर, मां-बेटी की मौत

Sat, 07 Jan 2017 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 07 Jan 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Itbp jawan wife and her two childrens died after consuming poison

आईटीबीपी जवान की पत्नी ने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद जहर खा लिया। रौंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि छह साल का बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है। मामला हिमाचल ‌के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की समीपवर्ती बद्रीपुर पंचायत की चुड़ेश्वर कालोनी का है। महिला का पति इन दिनों लेह-लद्दाख में तैनात बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मौके से पुलिस ने जहर की पुड़िया भी बरामद की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सौम्या सांबशिवन, डीएसपी भीष्म ठाकुर और एसएचओ अशोक चौहान खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार महिला बीमार बताई जा रही है। फिर भी विभिन्न पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन

महिला व बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ा

Itbp jawan wife and her two childrens died after consuming poison

बद्रीपुर पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा ने कहा कि कोलर निवासी आईटीबीपी जवान वीरेंद्र सिंह का परिवार पांवटा की बद्रीपुर पंचायत के चूड़ेश्वर कॉलोनी में रहता है। जवान इन दिनों लेह लद्दाख में तैनात बताया जा रहा है। कॉलोनी में संतोष कुमारी (30) पत्नी वीरेंद्र सिंह, बेटी वैष्णवी व बेटा कार्तिक(6) रहता है।

शनिवार को महिला ने दोनों बच्चों समेत खुद जहर खा लिया। इसका पता तब चला जब लड़खड़ाता हुआ कार्तिक बाहर बरामदे में पहुंचा। उसने पड़ोसियों को जहर खाने की बात कही। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक

महिला व बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। एंबुलेंस से 6 वर्षीय कार्तिक को अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पांवटा में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

पति से मोबाइल पर सुबह की थी अंतिम बार बात

Itbp jawan wife and her two childrens died after consuming poison

केवल इतना पता चला है कि सुबह ही महिला ने अपने पति से मोबाइल पर बात की थी। मायके व ससुराल वालों से एसपी सौम्या ने खुद बात की है। एसपी सौम्या सांबशिवन के अनुसार महिला के पिता और ससुर दोनों से उन्होंने बात की है। दोनों का कहना है कि वह बीमार चल रही थी।

आईटीबीपी के जवान की पत्नी संतोष कुमारी व बेटी वैष्णवी के शव को कब्जे में ले लिया गया है। बेटा कार्तिक (6) को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया गया है। पुलिस जांच टीम इस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुट गई है। आईटीबीपी जवान के आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed