फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ITBP Jawan vikas thakur donated 57 thousand rupees to villagers for toilet construction

इस फौजी ने किया ऐसा काम, PM मोदी ने भी किया इनके जज्बे को सलाम

Tue, 01 Nov 2016 05:16 PM IST
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 01 Nov 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
ITBP Jawan vikas thakur donated 57 thousand rupees to villagers for toilet construction

दुश्मनों के सीने में गोली उतारने वाले जांबाज फौजी का दिल भी अपने गांव के ग्रामीणों का दर्द देख पसीज गया। उससे रहा नहीं गया और शौचालय निर्माण को 57000 रुपये दान कर दिए। जी हां, सिरमौर जिले (हिमाचल प्रदेश) की बढाना पंचायत के आईटीबीपी जवान विकास ठाकुर का यह सामाजिक सरोकार प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा में है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इस जांबाज के जज्बे को सलाम किया है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में विकास ने कहा कि वह छुट्टी में घर आए थे। गांव में ग्रामसभा थी तो वह भी चले गए। पता चला कि पंचायत को खुला शौचमुक्त बनाने को टॉयलेट बनाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन मामले में सख्त भी था। उन पर दबाव भी बनाया जा रहा था, लेकिन कुछ परिवार शौचालय बना नहीं सकते थे। 

विज्ञापन

देखा नहीं गया गांव वालों का दर्द

ITBP Jawan vikas thakur donated 57 thousand rupees to villagers for toilet construction
विकास ठाकुर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हाथों भी सम्‍मानित हो चुके हैं।

उनका दर्द उनसे देखा नहीं गया और यह राशि दान दे दी। कहा कि वह वालंटियर रिटायरमेंट लेकर जनसेवा करना चाहते हैं। विकास की इस दरियादिली पर पूरे हिमाचल को गर्व है। पंचायत के लोग ‘मन की बात’ में विकास और सिरमौर जिले का जिक्र होने से

गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। विकास पिछले 22 वर्षों से आईटीबीपी में सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में देहरादून में तैनात हैं। सिरमौर जिले में अभियान को गति देने के लिए दर्जनों लोगों ने दान दिया है। 

डीसी बोले, जिले के लिए गर्व की बात

ITBP Jawan vikas thakur donated 57 thousand rupees to villagers for toilet construction
उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया

आईटीबीपी जवान विकास ठाकुर के अलावा राजेश जैन ने 15000, श्याम सिंह पुंडीर ने 60 टॉयलेट शीट, विजय जैन और महावीर जैन ने 200 शीट, अंजली ने 30 हजार, ओपी टिरिया ने 20 शीट, राजेंद्र तिवारी ने 4800 रुपये दिए। ऐसे और भी कई लोग है, जिन्होंने अभियान में अपनी आहुति डाली है, लेकिन अपना नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहते। 

उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया कहते हैं कि यह सिरमौर जिले के लिए गर्व की बात है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में हर वर्ग की अहम भूमिका रही। युवक मंडल, महिला मंडल, पंचायतें, अधिकारी और कर्मचारियों ने इसमें सहयोग दिया। अब कम्यूनिटी टॉयलेट बनाने पर जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed