फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Italy apple plants will be distributed to gardeners after the inspection

इस बार आसानी से नहीं बिकेंगे इटली से आए सेब के पौधे

Sun, 19 Aug 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 19 Aug 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Italy apple plants will be distributed to gardeners after the inspection

नौणी विवि में इटली से आए सेब के पौधे इस बार आसानी से नहीं बिकेंगे। सभी पौधों पर लाल टैग लगाया जाएगा। इनमें जिन पौधों को विशेषज्ञ सही करार देंगे, उन्हें ही बागवानों तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


अन्य नष्ट कर दिए जाएंगे। बागवानों को बड़े नुकसान से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। नौणी विवि में इटली के नाम पर तैयार हो रहे पौधे फल देने ही हालत में नहीं हैं। जो बागवान इनकी खरीद करेंगे, उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विवि प्रबंधन को इटली के पौधों को लाल निशान लगाने की सलाह दी है। नौणी विवि की नर्सरी में इटली से आयात किए करीब एक लाख पौधे रोपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 50 हजार पौधे सूखने की वजह से बर्बाद हो गए हैं। अब भी नर्सरी में सेब पौधे उगाए जा रहे हैं। विशेषज्ञ ये पौधे दो से तीन साल पुराने होने की बात कह चुके हैं। नौणी विवि में हर साल कई प्रजातियों के पौधे रोपे जाते हैं। 

पौधों पर लगेगा लाल निशान : महेंद्र सिंह 

Italy apple plants will be distributed to gardeners after the inspection

इन्हें तैयार होने पर प्रदेश के बागवानों को बांटा जाता है। विवि से बाहर आने वाले पौधे को उच्च गुणवत्ता का माना जाता है। इटली के नाम पर बेचे जाते रहे सेब पौधे 400 रुपये तक बिक्री किए गए हैं, लेकिन बागवानों को इनसे खास फायदा नहीं हुआ है। 

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि नौणी विवि में तैयार हो रहे इटली के पौधों को लाल निशान लगाया जाना चाहिए। जो पौधे टिकने लायक नहीं हैं, उन्हें विवि प्रबंधन तत्काल हटा दे।

किसी भी बागवान को मृत पौधा वितरित नहीं किया जाना चाहिए। यदि ऐसे पौधे बेचने की कोई शिकायत आती है तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed