हिमाचल में इटली की कंपनी चलाएगी प्री प्राइमरी स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों का मुकाबला करने और प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने के लिए बीते साल खोले गए प्री प्राइमरी स्कूलों को चलाने के लिए इटली की कंपनी आगे आई है। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के तहत इटली की कंपनी ने प्रदेश में प्री प्राइमरी स्कूल चलाने के लिए पेशकश की है।
बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से बंगलूरू और हैदराबाद में किए गए रोड शो के बाद इस कंपनी ने दिलचस्पी दिखाई है। इटली में यह कंपनी सफलतापूर्वक प्री प्राइमरी स्कूल चला रही है।
प्रदेश सरकार जून महीने में धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट आयोजित करने जा रही है। इस अभियान के तहत देश-विदेश की कई कंपनियों को सरकार ने प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इटली की कंपनी का आवेदन सरकार के पास पहुंच गया है। उधर, शिक्षा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभाग ने विस्तृत योजना तैयार कर ली है।
एजूकेशन हब बन रहा हिमाचल
कंपनियों को प्रदेश में आवासीय स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय बनाने का न्यौता भेजा गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइनिंग, रिसर्च एवं डेवलेपमेंट सेंटर, ट्रेडिशनल नॉलेज स्टडी सेंटर, हाई एटीट्यूट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, शूटिंग रेंज, हिमालयन स्टडी सेंटर, कोचिंग इंस्टीट्यूट और टीचर ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए भी निजी कंपनियों को प्रस्ताव भेजे गए हैं।
प्रदेश में पांच सरकारी विश्वविद्यालय, 17 निजी विश्वविद्यालय, 138 सरकारी डिग्री कॉलेज, 6 निजी डिग्री कॉलेज, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेज, दो निजी मेडिकल कॉलेज, पांच डेंटल कॉलेज, 11 लॉ कॉलेज, 77 बीएड कॉलेज, 40 जेबीटी संस्थान, 28 पालीटेक्निक संस्थान हैं। सरकारी क्षेत्र में 931 हाई स्कूल, 1841 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निजी क्षेत्र में 1623 हाई और सेकेंडरी तथा हजारों मिडल व प्राइमरी स्कूल हैं।