फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   It is unfortunate to reduce the grants of urban bodies: Dharmani

शहरी निकायों की ग्रांट घटाना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्माणी

Sat, 30 Sep 2023 09:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
It is unfortunate to reduce the grants of urban bodies: Dharmani
शिमला। प्रदेश के 5 नगर निगम सहित 60 शहरी निकायों को 50 फीसदी ग्रांट इन एड वापस करनी होगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने प्रदेश सरकार के इस कार्य पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा की नगर निगम एवं शहरी निकायों की ग्रांट को 20 प्रतिशत तक घटाकर और बची हुई राशि को वापस मंगवाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह धनराशि हर साल सरकार से चार भागों में प्राप्त होती है, जिससे इन सभी संस्थाओं में हो रहे विकास को बल मिलता है। इस आपदा की घड़ी में यह निकाय सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है और जब यह राशि सरकार की ओर से वापस मंगवा ली गई है तो इससे होने वाले कार्यों पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कई जनप्रतिनिधियों ने तो इस राशि से होने वाले कार्यों की योजना तक बना ली थी और स्वीकृत भी करवा ली थी। कई निकाय तो ऐसे हैं, जहां अपने कर्मचारियों को यह वेतन भी नहीं दे पा रहे हैं। इनमें भी इस राशि का बहुत बड़ा योगदान होता है। आर्थिकी खराब होने के कारण इन संस्थाओं को सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article