फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   It is mandatory for students to come to school by December 31, Education Department issued instructions

Himachal: विद्यार्थियों के लिए 31 दिसंबर तक स्कूल आना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

Fri, 20 Dec 2024 09:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Dec 2024 09:51 AM IST
सार

 स्कूलों का शैक्षणिक सत्र 31 दिसंबर को पूरा होता है। स्कूलों में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 

विज्ञापन
It is mandatory for students to come to school by December 31, Education Department issued instructions
शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विंटर क्लोजिंग स्कूल 31 दिसंबर को ही बंद होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किए हैं।  विद्यार्थियों को 31 दिसंबर तक हर हाल में स्कूल आना होगा। जहां परीक्षाएं खत्म हो गई हैं वहां स्कूलों में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिन स्कूलों में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं और परीक्षाओं के बीच में एक दो दिन का गैप है वहां बच्चों को स्कूल आना होगा। शिक्षक स्कूल में ही बच्चों की तैयारियां करवाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा जिन स्कूलों में परीक्षाएं खत्म हो गई हैं, वहां भी 31 दिसंबर तक स्कूल आना होगा। स्कूलों का शैक्षणिक सत्र 31 दिसंबर को पूरा होता है। स्कूलों में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से स्कूल आना होगा। माल्टी टास्क वर्कर, मिड-डे मील वर्करों को भी स्कूल आना होगा। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग आशीष कोहली की ओर से इस संबंध में स्कूलों को आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed