चंबा में जनमंच में बिठा दिए छात्र, कुल्लू में पुलिस की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में आयोजित हुए जनमंच कार्यक्रम में कई स्थानों पर अव्यवस्था देखने को मिली। विस क्षेत्र चंबा व विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत करियां स्थित चमेरा चरण दो के हेलीपैड में आयोजित जनमंच कार्यक्रम रविवार को खूब चर्चा का विषय बना।
जनमंच में एक तरफ जहां ग्रामीणों को बिठाने के लिए बनाए गए पंडाल खाली रह गए तो वहीं भीड़ एकत्रित करने के लिए स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में बिठाए रखा। उधर, भुंतर के बड़ा भूईन में आयोजित जनमंच में एक शिकायतकर्ता ने पुलिस की पोल कर रख दी है।
सार्वजनिक पर की गई शिकायत से पुलिस अधिकारी भी सकपका गए। वन बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने जनमंच के दौरान बोड़सू जंगल में देवदार के कटे हुए पेड़ों के ठूंठ निकालने का मामला उठाया।
शिकायतकर्ता ने कहा कि करीब दो माह पहले लक्ष्मी महिला मंडल लारीकोट की महिलाएं ठूंठ निकालने मामले का विरोध कर रही थी। उस दौरान वन विभाग के अधिकारी पुलिस को साथ लेकर पहुंचे।
इनमें कोई भी महिला पुलिस कर्मचारी नहीं थी। ऐसे में पुरुष पुलिस कर्मचारी को महिलाओं को हटाने के लिए लगा दिया। जब सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल एक बूटा बेटी के नाम पौधे बांटने में व्यस्त थे तो पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता को मंच पर ही बुला लिया।
इस मसले पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है शिकायतकर्ता को पुलिस अधिकारी ने पुलिस की ऐसी शिकायत करने पर जवाब मांगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर जनमंच में ऐसी शिकायत नहीं कर सकते तो फिर कहां उठाएंगे।