फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Israel Tourist Missing in Hampta Pass Manali himachal pradesh

Israel Tourist Missing in Hampta Pass: मनाली के हामटा-छतड़ू ट्रैकिंग रूट से लापता इस्राइल का पर्यटक रेस्क्यू

Mon, 13 Jun 2022 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/केलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/केलांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Jun 2022 05:56 PM IST
सार

रेस्क्यू टीम के अनुसार लापता पर्यटक रोन यार्न छतड़ू के समीप एक कैंप में ठहरा था। रेस्क्यू टीम में पुलिस, राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। लापता पर्यटक को मनाली पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
Israel Tourist Missing in Hampta Pass Manali himachal pradesh
रेस्क्यू किया इस्राइल का पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के हामटा से लाहौल घाटी के छतड़ू ट्रैकिंग रूट पर निकले इस्राइल के दो पर्यटकों में से एक लापता हो गया। मनाली और लाहौल-स्पीति प्रशासन ने रेस्क्यू टीम भेजकर सैलानी की खोज शुरू कर दी। इस्राइली दूतावास की ओर से मुहैया करवाया गया हेलिकाप्टर रेस्क्यू टीम को लेकर रवाना किया गया।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर को पर्यटक को ढूंढ लिया गया। वह छतड़ू से चार किलोमीटर दूर हामटा पास की तरफ कैंप में ठहरा था। पुलिस के मुताबिक इस्राइली पर्यटक रविवार को ट्रैकिंग के दौरान वापस अपने कैंप की ओर चला गया था। वह सुरक्षित है।
विज्ञापन


नौ जून को इस्राइल के दो पर्यटक युवान कोहान और रोन यार्न मनाली के हामटा पास से होते हुए छतड़ू के लिए रवाना हुए थे। रविवार को युवान छतड़ू पहुंच गया, लेकिन रोन यार्न रास्ता भटक गया। युवान ने कोकसर चेक पोस्ट पर इसकी सूचना दी। इसके बाद इस्राइली दूतावास, लाहौल और मनाली प्रशासन को इसकी जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह इस्राइली दूतावास से मुहैया करवाया गया हेलिकाप्टर भी रेस्क्यू टीम सहित मनाली से छतड़ू की ओर भेजा गया। लाहौल प्रशासन ने भी टीम भेजी। रेस्क्यू टीम के अनुसार लापता पर्यटक रोन यार्न छतड़ू के समीप एक कैंप में ठहरा था। रेस्क्यू टीम में पुलिस, राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। लापता पर्यटक को मनाली पहुंचाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा और लाहौल के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 


इस्राइल के पर्यटक स्थानीय प्रशासन को सूचना दिए बिना ट्रैकिंग पर गए थे। उनके साथ न कोई अनुभवी गाइड था और न ही अन्य ट्रैकर। दुर्गम ट्रैकिंग रूटों पर अनुभवी गाइड का साथ में होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed