फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Israel's company will help save crops from hail in himachal

ओलावृष्टि से फसलें बचाने में इस्राइल की कंपनी करेगी मदद

Thu, 25 Jul 2019 08:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jul 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Israel's company will help save crops from hail in himachal
- फोटो : अमर उजाला

ओलावृष्टि से फसलें बचाने में इजराइल की कंपनी हिमाचल की मदद करेगी। गुरुवार को इस्राइल की कंपनी मेसर्ज ऋषि एफआईबीसी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष एंटी हेल नेट, फ्लेक्सी टैंक और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों के बारे में प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और बागवानों को आर्थिक रूप से व्यावसायिक, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल सुरक्षात्मक सामग्री जैसे ओला अवरोधक नेट, शेड नेट और पाले से सुरक्षा प्रदान करने वाली सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


इनसे सेब, गुठलीदार फलों, फूलों और मटर आदि फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में सहायता मिलेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि फ्लेक्सी टैंक विशेष रूप से वर्षा जल संग्रहण में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जल अभाव वाले क्षेत्रों को पानी पहुंचाने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के प्रतिनिधि जोफी थोमस जोसेफ ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी कंपनी उच्च शक्ति एचडीपीई टेप्स और पर्यावरण मित्र सामग्री का उपयोग कर रही है।


इसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना फसलों की रक्षा के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। बागवानी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी और आरडी धीमान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed