{"_id":"584991384f1c1b9b19449d7b","slug":"irrigation-and-public-health-and-horticulture-minister-vidya-stokes-celebrates-88th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 साल की हुईं बागवानी मंत्री स्टोक्स, बधाइयों का दौर चला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 साल की हुईं बागवानी मंत्री स्टोक्स, बधाइयों का दौर चला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य तथा बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स वीरवार को 88 साल की हो गईं। उनके 88वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने वालों का खूब दौर चला। प्रदेश की सबसे उम्रदराज मंत्री विद्या स्टोक्स वीरवार को राज्य सचिवालय शिमला में काफी चुस्त-दुरुस्त नजर आईं।
विज्ञापन
नेताओं और अधिकारियों के अलावा उन्हें बधाई देने वालों की खूब चहल-पहल रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों का भी आना-जाना लगा रहा। उन्हें फोन पर भी बधाइयां मिलती रहीं। वीरवार सुबह विद्या स्टोक्स ने पहले अपने निजी निवास पर जन्मदिन पूजन किया।
विज्ञापन
उसके बाद राज्य सचिवालय आईं। यहां शाम तक बैठी रहीं। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के संधू वार्ड के संयोजक संजय शास्त्री ने कहा कि ठियोग से भी बड़ी संख्या में लोग आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स को बधाई देने शिमला आए।
विज्ञापन