फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Irrfan Khan came to Shimla for the film shooting of Madari

शिमला में मदारी फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे इरफान खान

Wed, 29 Apr 2020 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan came to Shimla for the film shooting of Madari
अभिनेता इरफान खान (फाइल फोटो) - फोटो : social media

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। इरफान खान साल 2016 में मदारी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शिमला आए थे। उन्होंने राजधानी के बीसीएस में मदारी फिल्म की शूटिंग की थी। इस फिल्म में थियेटर मंच से जुड़े हिमाचल के कलाकारों को भी अभिनय करने का मिला था।

विज्ञापन


इसके अलावा भी इरफान का हिल्स क्वीन से गहरा नाता था।  कैंसर से डटकर मुकाबला करने के बाद दुनिया को अलविदा कहने वाले अभिनेता इरफान का हिमाचल के थियेटर मंच से गहरा संबंध रहा। इरफान खान हिमाचल की वादियों के भी कायल थे। इनके अभिनय के कायल हिमाचल के थियेटर कलाकार भी थे। इनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ जाती थी। रंग संस्था नाट्य अनुकृति के अध्यक्ष एवं रंगकर्मी संजय सूद ने कहा कि इरफान एक बेहतरीन कलाकार थे। रंगमंच और हिंदी सिनेमा को यह अपूर्णीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed