{"_id":"c1cd69b4d3b10833f98efd371a2105f1","slug":"ips-officers-will-be-give-her-assets-report-in-15-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अफसरों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस अफसरों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के आईपीएस अधिकारियों को 15 दिन में संपत्ति का ब्योरा देने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की तरह हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक 30 अप्रैल 2015 से पहले प्रॉपर्टी रिटर्न की प्रतियां भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस ब्योरे को लोकायुक्त अधिनियम के तहत अनिवार्य तौर पर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
यह पत्र भारत सरकार के गृह मंत्रालय के उप सचिव जीसी यादव ने भेजा है। कहा गया है कि केंद्र सरकार ने 8 सितंबर 2014 को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत प्रॉपर्टी रिटर्न को भेजने की समय सीमा 15 सितंबर 2014 से 31 दिसंबर 2014 के बीच तय की गई थी।
विज्ञापन
अब फिर से इसकी अंतिम समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। इसमें इसे 31 दिसंबर से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2015 कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल के अभी भी बहुत से पुलिस अधिकारियों ने यह ब्योरा नहीं दिया है। इसे भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने कहा कि यह आदेश सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को जारी हुए हैं। इन्हीं में आईपीएस अधिकारी भी शुमार हैं। ये सभी को व्यक्तिगत तौर पर मानने होते हैं।