{"_id":"602e8fe08ebc3ee90924a97b","slug":"ipl-auction-2021-kkr-team-buy-himachal-cricketer-vaibhav-arora","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल नीलामी में हिमाचल के वैभव की लगी लाटरी, केकेआर ने 20 लाख में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल नीलामी में हिमाचल के वैभव की लगी लाटरी, केकेआर ने 20 लाख में खरीदा
Fri, 19 Feb 2021 11:44 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर वैभव अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-14 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में हिमाचल प्रदेश के वैभव अरोड़ा की लाटरी भी लगी है। इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बीस लाख रुपये में खरीदा है। ऑलराउंडर वैभव का बेस प्राइस बीस लाख रुपये ही था। इस साल ही वैभव ने सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट से टी-20 में पदार्पण किया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन का इन्हें इनाम मिला है। छह मैचों में इन्होंने दस विकेट झटके। दस जनवरी, 2021 को इन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला हिमाचल प्रदेश के लिए खेला। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वैभव ने 9 दिसंबर, 2019 को प्रदेश के लिए पहला मुकाबला खेला था।
विज्ञापन