{"_id":"663a284d39c9d26ab0062334","slug":"ipl-2024-star-players-virat-siraj-and-karthik-reached-dharamshala-fans-gathered-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: धर्मशाला पहुंचे स्टार खिलाड़ी विराट, सिराज और कार्तिक, प्रशंसक उमड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2024: धर्मशाला पहुंचे स्टार खिलाड़ी विराट, सिराज और कार्तिक, प्रशंसक उमड़े
Tue, 07 May 2024 06:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/गगल
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/गगल
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 May 2024 06:41 PM IST
सार
मंगलवार को पौने एक बजे की फ्लाइट से आरसीबी टीम के खिलाड़ी विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज और अन्य गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन
धर्मशाला पहुंचे स्टार खिलाड़ी विराट, सिराज और कार्तिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में नौ मई को होने वाले आईपीएल के टी-20 मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली धर्मशाला पहुंच गए हैं। मंगलवार को पौने एक बजे की फ्लाइट से आरसीबी टीम के खिलाड़ी विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज और अन्य गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे। विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। खिलाड़ी हवाई अड्डे से निकलने के बाद बस में सवार होकर होटल रवाना हो गए। धर्मशाला में नौ मई को पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें दो दिन अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन
2,500 रुपये में काउंटर पर मिला सबसे सस्ता टिकट
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैच के लिए मंगलवार को ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई। टिकट काउंटर पर सुबह नौ बजे ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सबसे सस्ता टिकट 2,500 रुपये में खरीदना पड़ा। इससे कम दामों वाले टिकट काउंटर उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा काउंटर पर 3,000 रुपये से अधिक दाम वाले टिकट भी बेचे गए।
विज्ञापन