PBKS vs CSK: क्रिकेट प्रेमियों में पीली जर्सी खरीदने का रहा क्रेज, रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों की 'चांदी'
रविवार को आईपीएल का मैच चेन्नई की टीम और पंजाब की टीम ने मैच खेला गया। वहीं, मैच की वजह से रेहड़ी-फड़ी का कारोबार काफी अच्छा रहा। धोनी की सात नंबर वाली टी-शर्ट हाथों हाथ बिक कई। धर्मशाला की सड़कों में पीली टी शर्ट के साथ लोगों ने जमकर धोनी को देखने का रुझान दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को आईपीएल का मैच चेन्नई की टीम और पंजाब की टीम ने मैच खेला, जिससे स्टेडियम के बाहर रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों का कारोबार गुलजार रहा। इस दौरान धोनी की सात नंबर वाली टी-शर्ट हाथों हाथ बिक कई। रेहड़ी-फड़ी धारकों को विश्व कप मैचों में कारोबार मंदा देखने को मिला था, लेकिन आईपीएल के पहले मैच में कारोबार में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। इस मैच में लोगों को ज्यादा रुझान चेन्नई की टीम के लिए देखा गया। धर्मशाला की सड़कों में पीली टी शर्ट के साथ लोगों ने जमकर धोनी को देखने का रुझान दिखाया। लोगों की सुबह 11 बजे से ही स्टेडियम के बाहर भीड़ लगी रही, जिस वजह से रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों का भी अच्छा कारोबार रहा और उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार के आईपीएल के मैचों से उनका कारोबार तरक्की में जाएगा।
मुंबई से आए रेहड़ी-फड़ी कारोबारी अक्षय ने बताया कि विश्व कप से ज्यादा मुनाफा उन्हें आईपीएल के मैचों के दौरान हो रहा है। इन मैचों में उनके सामान की बिक्री पूर्व विश्वकप के मैचों से अधिक हो रही है, जिससे उनके कारोबार में उछाल आने की उम्मीद बरकरार है। लखनऊ से आए रामवीर सिंह ने बताया कि उनके यहां 200 से 250 के बीच टी-शर्ट दी जा रही हैं जिनमें लोगों का सबसे ज्यादा रुझान धोनी की टी शर्ट और सामान लेने में है। साथ ही लोगों की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स को ज्यादा समर्थन दिया जा रहा है। यूपी से आए अंकित ने बताया कि उनका आईपीएल के पहले मैच में वर्ल्ड कप से ज्यादा मुनाफा होने की संभावना है जिससे उनके विश्व कप के दौरान हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकती है।
धर्मशाला से राजेश ने बताया कि इस बार लोगों में क्रिकेट को लेकर रुझान ज्यादा है जिस वजह से उनके फूड स्टाल में भी लोगों की निरंतर भीड़ जमा हो रही है। उन्होंने बताया कि लोगों ने मैच को लेकर उत्साह के कारण सुबह 11 बजे से ही स्टेडियम के आसपास भीड़ जमाना शुरू कर दी थी। धर्मशाला से दीप कुमार ने बताया कि पिछले विश्व कप के मैचों के मुकाबले देखा जाए तो आईपीएल और धोनी को देखने के लिए लोगों में ज्यादा रुझान है जिस वजह से उनके फूड स्टॉल में लोग ज्यादातर आ रहे हैं और उनके कारोबार में भी उछाल आ रही है।