फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPH minister Vidya Stokes statement on congress tenure in himachal.

'कांग्रेस ने पूरे किए 80 फीसदी वादे, बाकी अगले साल तक होंगे पूरे'

Tue, 17 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
IPH minister Vidya Stokes statement on congress tenure in himachal.
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स

हिमाचल सरकार की वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि कांग्र्रेस घोषणापत्र के 70 से 80 फीसदी वादे पूरे किए गए हैं। बाकी वादों को अगले साल तक पूरा किया जाएगा। कांग्रेस घोषणापत्र को हिमाचल सरकार ने नीतिगत दस्तावेज बनाया है।

विज्ञापन


स्टोक्स ने यह जानकारी कांग्रेस घोषणापत्र को लागू करने के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति की सचिवालय में बैठक लेने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी। सोमवार को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स की अध्यक्षता में बैठक में कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणापत्र की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


इसमें पर्यटन, उद्योग, गृह, कला, भाषा एवं संस्कृति और सैनिक कल्याण विभागों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। उन्होंने घोषणापत्र के बाकी बचे वादों को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से जनहित में लिए निर्णयों का तेजी से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए हजारों युवाओं को टूरिस्ट गाइड और अन्य प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर पर्यटन अधोसंरचना सृजित करने को एशियन विकास बैंक से वित्तपोषित योजनाओं में 567 करोड़ खर्चे जा रहे हैं।

28 स्थानों पर सड़कों के किनारे पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आकर्षित करने को इन्वेस्टर मीट की जा रही है। निवेश बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश निवेश प्रकोष्ठ गठित किया है। तीन स्टेट ऑफ आर्ट औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं।


क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने को राज्य खाद्य प्रसंस्करण मिशन शुरू किया है। बैठक में मंत्री को कला, भाषा एवं संस्कृति, सैनिक कल्याण और गृह विभाग से संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों बारे जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed