फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPH Minister ordered to suspend panchayat secretary at Mandi janmanch.

जनमंच में उखड़े मंत्री, पंचायत सचिव को सस्पेंड, अधिकारी को नोटिस देने के आदेश

Mon, 04 Nov 2019 06:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन/सुंदरनगर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन/सुंदरनगर(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Nov 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
IPH Minister ordered to suspend panchayat secretary at Mandi janmanch.
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में विभिन्न पंचायतों में रविवार को जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नादौन और सुंदरनगर में जनमंच में मौजूद मंत्री अफसरों पर खूब बरसे। नौदान में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जनमंच में अनुपस्थित नगर पंचायत सचिव को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन


दूसरी ओर सुंदरनगर में नाराज उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने अपने कार्यों के प्रति गंभीरता न दिखाने पर कृषि, शिक्षा, बागवानी और राजस्व विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाई। नादौन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में नगर पंचायत नादौन के मजदूरों ने अदालत के आदेशों के बावजूद उन्हें एरियर न देने की शिकायत की तो मंत्री ने नगर पंचायत सचिव से इसकी जानकारी मांगनी चाही, लेकिन सचिव जनमंच से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


मंत्री ने जनमंच में अनुपस्थित रहने और मजदूरों का हक न देने पर सचिव के खिलाफ चार्जशीट करने के आदेश दे दिए। उन्होंने उपायुक्त को मामले की जांच करके सचिव को सस्पेंड करने को भी कहा। उधर मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के सलापड़ में जनमंच में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि जनमंच कोई मजाक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पूरी तैयारी के साथ अधिकारियों को जवाबदेही देनी होगी। स्कूलों में चल रहे स्वच्छता अभियान पर विक्रम सिंह ने उप निदेशक उच्च शिक्षा व स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जहां जनमंच हो रहा है, वहीं पर ही स्वच्छता नहीं है, तो दूसरी जगह क्या होगा। कृषि विभाग के अधिकारियों से किसानों को बीज व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर पूछे सवाल पर विभागीय अधिकारी गोलमोल जवाब देने लगे।


जब मंत्री ने ग्रामीणों से कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की तो ग्रामीणों ने कुछ भी न करने का आरोप लगाया। वहीं राजस्व से संबंधित विभिन्न मामलों में नायब तहसीलदार डैहर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उद्योग मंत्री ने उपायुक्त से नोटिस जारी कर उनसे जवाबतलब करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed