जंतर-मंतर पर हल्ला बोलेंगे देश भर के निवेशक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये ठगकर फरार हुई कंपनी की देश भर में सभी शाखाएं बंद हो गई हैं। पैसा वापस लेने के लिए निवेशक जंतर-मंतर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। गांधी चौक (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) से करोड़ों रुपये डकारकर फरार हुई कंपनी की देश भर में सभी शाखाएं बंद हो गई हैं। निवेशकों और एजेंटों ने करोड़ों रुपये का निवेश कंपनी में किया है।
पैसा वापस लेने के लिए निवेशकों ने दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ये 31 जुलाई से 2 अगस्त तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के लिए भारत सरकार से मंजूरी भी ले ली है। नामी कंपनी की देशभर में 370 शाखाएं हैं। इनमें 5.85 करोड़ निवेशक और 70 लाख कंपनी एजेंट हैं।
निवेशकों और एजेंटों ने करीब 49 हजार एक सौ करोड़ रुपया कंपनी में निवेश किया है। ऐसे में एकाएक कंपनी की शाखाएं बंद होने से निवेशकों और एजेंटों की धुकधुकी बढ़ गई है। निवेशकों और एजेंटों ने प्रदेश सरकारों और केंद्र सरकार से बंद हुई कंपनी से पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
49 हजार एक सौ करोड़ रुपये निवेश
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया है। प्रदर्शन में देशभर के निवेशक और एजेंट ऑल इंवेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख महेंद्र पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करेंगे। निवेशकों और एजेंटों की मानें तो जब तक कंपनी में लगाया लोगों का पैसा वापस नहीं मिल जाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
पर्ल इंडिया कंपनी में निवेशकों और एजेंटों ने 49 हजार एक सौ करोड़ रुपये निवेश कर रखा है। कंपनी की शाखाएं बंद होने के विरोध और पैसे वापस लेने को सभी निवेशक 31 जुलाई से 2 अगस्त तक दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। - महेंद्र पाल, अध्यक्ष ऑल इंडिया इंवेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए निवेशकों ने भारत सरकार से मंजूरी ले ली है। प्रदर्शन में देशभर के निवेशक और एजेंट भाग लेंगे। -कौल सिंह ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष ऑल इंडिया इंवेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन