फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Investor meet in himachal pradesh agency will be formed like andhra pradesh

इन्वेस्टर मीट से पहले आंध्रप्रदेश की तर्ज पर बनाई जाएगी एजेंसी

Tue, 01 Jan 2019 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Jan 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Investor meet in himachal pradesh agency will be formed like andhra pradesh

प्रदेश में इन्वेस्टर मीट से पहले तैयारियों को लेकर आंध्रप्रदेश की तर्ज पर अलग एजेंसी बनेगी। सरकार आंध्रप्रदेश की तर्ज पर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाएगी। यह एजेंसी विभिन्न पहलुओं पर उठाए जाने वाले कदमों को लेकर सरकार को सुझाव देगी। विभिन्न राज्यों में इन्वेस्टर मीट की सफलता के लिए क्या अहम फैसले लिए गए, इसे लेकर भी एजेंसी अध्ययन करने के बाद सुझाव देगी।

विज्ञापन


सरकार ने पिछले दिनों देश के उन राज्यों में अफसरों की एक टीम अध्ययन करने के लिए भेजी थी। इन अधिकारियों ने आंध्रप्रदेश में इन्वेस्टर मीट से पहले उठाए गए कदमों को देखते हुए सरकार से सिफारिश की है कि आंध्रप्रदेश के इकोनामिक डेवलपमेंट बोर्ड की तर्ज पर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाई जाए। सरकार अब इन्वेस्टर मीट से पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाने का मकसद
 इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी सरकार को सुझाव देगी कि औद्योगिक नीति में  किस तरह के संशोधनों की जरूरत है, ताकि प्रदेश में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर मीट में पूंजीपतियों को अधिक से अधिक निवेश कराया जा सके।  एजेंसी औद्योगिक एक्ट बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेष सचिव उद्योग 
राज्य के सचिव उद्योग आबिद हुसैन सादिक कहते हैं कि राज्य सरकार से आंध्र प्रदेश की तर्ज पर इन्वेस्टर मीट के सफल आयोजन के लिए अलग से इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाने की सिफारिश की है। सरकार यह एजेंसी बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed