{"_id":"5db4384a8ebc3e016440923e","slug":"investor-meet-in-dharamshala-infrastructure-and-printing-cluster-in-parwanoo-and-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर मीट: परवाणू में इंफ्रास्ट्रक्चर और बद्दी प्रिंटिंग क्लस्टर बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर मीट: परवाणू में इंफ्रास्ट्रक्चर और बद्दी प्रिंटिंग क्लस्टर बनेंगे
Sun, 27 Oct 2019 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Oct 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार परवाणू में इन्फ्रास्ट्रक्चर और बद्दी में प्रिंटिंग क्लस्टर तैयार करेगी। केंद्र सरकार की वित्तीय मदद से इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रिंटिंग क्लस्टर विकसित किए जाएंगे ताकि इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके। इससे पहले केंद्र सरकार ने ऊना जिले के लिए 17 करोड़ का इंजीनियरिंग क्लस्टर पहले ही मंजूर किया जा चुका है।
विज्ञापन
उद्योग विभाग के सूत्रों के अनुसार परवाणू में इन्फ्रास्ट्रक्चर और बद्दी प्रिंटिंग क्लस्टर तैयार करने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रोजेक्ट तैयार किया जा चुका है। इन क्लस्टरों को विकसित करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की 90:10 की वित्तीय भागीदारी रहेगी। परवाणू में इन्फ्रास्ट्रक्चर और बद्दी प्रिंटिंग उद्योगों की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रिंटिंग यूनिटें काफी ज्यादा हैं। नए और पुराने सभी प्रकार के उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों ही क्षेत्र काफी अहम माने जा रहे हैं। इस कारण से प्रदेश सरकार ने इन दोनों क्षेत्रों के क्लस्टर बनाने के लिए विशेष रूप से चुना है।
विज्ञापन
इन्वेस्टर मीट को देखते हुए भी प्रदेश सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रिंटिंग क्षेत्र पर विशेष रूप से ध्यान दिया है ताकि प्रदेश में नए उद्योगों को विकसित करने में निवेशकों को काफी मदद मिल सके। इन दोनों क्षेत्रोें के क्लस्टर विकसित होने से नए उद्योगों को स्थापित करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिल सकेगी।
उद्योग विभाग के निदेशक हंसराज शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की मदद से परवाणू में इन्फ्रास्ट्रक्चर और बद्दी प्रिंटिंग क्लस्टर विकसित करेगी। इन क्लस्टरों की मदद से नए उद्योगों को स्थापित करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकेगी। इन दोनों क्लस्टरों को विकसित करने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।