{"_id":"62c8744e5550032ce715b378","slug":"investigation-strt-on-landslid-case-shimla-news-sml414632859","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशोबरा भूस्खलन मामला, सड़क का निर्माण कार्य रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशोबरा भूस्खलन मामला, सड़क का निर्माण कार्य रोकने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तलब किया गया राजस्व रिकॉर्ड
कानूनगो तोता राम ने किया मकानों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे मशोबरा क्षेत्र में भूस्खलन की जद में आए तीन भवनों को सुरक्षित रखने के लिए सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
प्रशासन ने इस बाबत भू-मालिक को आदेश जारी किए हैं। आदेशों की अवहेलना पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ढली थाना में सड़क निर्माण में लापरवाही से कार्य करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मोहित शर्मा की शिकायत के मुताबिक भू-मालिक की ओर से एक नई आवासीय कालोनी के निर्माण के लिए लापरवाही बरती गई है। सावधानी बरती गई होती तो भवनों को नुकसान नहीं पहुंचता। इमारत को तीन महीने से खतरा बना हुआ है। भू मालिक से संपर्क किया लेकिन उसने भूमि कटाव में कोई भी सावधानी नहीं बरती। इस कारण वीरवार को उसके बेसमेंट के खंभे और भवन का धरातल टूट गया। फिलहाल, मामले की जांच कर रही टीम ने तीनों असुरक्षित भवनों के नक्शों को लेकर नगर निगम से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ राजस्व विभाग से भी भवनों के दस्तावेजों के रिकार्ड को तलब किया है।
डीएसपी सिटी मंगत राम ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। शुक्रवार को भी कानूनगो मशोबरा तोता राम ने भूस्खलन से हुए क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया। बताया कि भूस्खलन ने सबसे ज्यादा नुकसान आशीर्वाद भवन को पहुंचा है। फौरी राहत के तौर पर भवन मालिक को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। नुकसान के डैमेज रिपोर्ट भी काट दी गई है। कहा कि वीरवार को रात 10:30 बजे तक राहत कार्य चला। तिरपाल से तीनों भवनों को ढक दिया है।