फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   investigation report of 578 hotels will be submitted to NGT

एनजीटी में आज सौंपी जाएगी 578 होटलों की जांच रिपोर्ट

Sun, 09 Sep 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 09 Sep 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
investigation report of 578 hotels will be submitted to NGT

जिला मुख्यालय कुल्लू और मनाली के 578 होटलों की 650 पन्नों की जांच रिपोर्ट नौ सितंबर को दिल्ली में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को सौंपी जाएगी। एनजीटी की इस सुनवाई पर एनजीटी द्वारा गठित कमेटियों के साथ कुल्लू-मनाली के होटलियरों की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन


इससे पहले एनजीटी में 16 जुलाई को सुनवाई की गई थी।  अभी तक प्रशासन ने एनजीटी में 121 होटलों की रिपोर्ट सौंपी है। कुल्लू-मनाली के होटलों की जांच में कई खामियां मिली हैं।
विज्ञापन


578 होटलों में करीब पौने दो सौ होटलों के पास न तो पर्यटन विभाग की अनुमति है और न प्रदूषण बोर्ड, आईपीएच और टीसीपी का एनओसी है। 90 होटल अवैध हैं। होटलों की जांच टीम की अगुवाई कर रहे एडीएम कुल्लू ने रोजाना 20 होटलों का निरीक्षण करने का लक्ष्य रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद मिले 28 होटल

investigation report of 578 hotels will be submitted to NGT

पांच सितंबर को एडीएम ने शिमला में सरकार को 578 होटलों की 650 पन्नों की एक रिपोर्ट सौंपी है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि नौ सितंबर को कुल्लू-मनाली के होटलों की जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।  

जांच में कुल्लू-मनाली के 28 होटल बंद पाए गए हैं। निरीक्षण के लिए जांच टीमों के पास 606 होटलों के नाम आए थे, लेकिन निरीक्षण में 578 होटल खुले पाए गए। एडीएम ने कहा कि जांच में बाकी होटल बंद पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed