{"_id":"6a9ee394a51791b0c706c7a8","slug":"shimla-one-worker-killed-three-injured-after-tower-crane-boom-collapses-during-fourlane-construction-work-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान टावर क्रेन का बूम गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान टावर क्रेन का बूम गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
Mon, 07 Sep 2026 09:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:47 PM IST
सार
फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान टावर क्रेन का बूम श्रमिकों पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं। मृतक मजदूर की पहचान मोहर सिंह (36) निवासी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है जबकि अन्य तीन घायल भी जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढली-कैथलीघाट फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान टावर क्रेन का बूम श्रमिकों पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं। मृतक मजदूर की पहचान मोहर सिंह (36) निवासी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है जबकि अन्य तीन घायल भी जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान रोमित, नसीम मोहम्मद और चंद्रकांत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में सूचना मिलते ही आईजीएमसी अस्पताल पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुजारली के सुईंठा क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच फोरलेन का काम चल रहा था। इसी दौरान टावर क्रेन का बूम जमीन पर खड़े मजदूरों पर गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बूम की चपेट में नीचे खड़े चार मजदूर आ गए। इसमें मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों और श्रमिकों ने चारों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने मोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार चल रहा है। इसके बाद मामले की सूचना कसुम्पटी चौकी को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहीं एक टीम आईजीएमसी अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को आगामी कार्रवाई के लिए शवगृह में रखा गया है। परिजनों की मौजूदगी में ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चारों मजदूर निर्माण कार्य कर रही कंपनी में काम करते थे। हादसा किस वजह से हुआ, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। इस हादसे के बाद फोरलेन निर्माण कार्य में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं एनएचआई के प्रोजेक्ट निदेशक आनंद कुमार दहिया ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली है और इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन