फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Investigation commitey elected

स्कूल के खिलाफ जांच के लिए कमेटी गठित

Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Investigation commitey elected
एमसी के लीज नियम तोड़ने का हैै आरोप, रिपोर्ट के बाद लीज रिन्यू करने पर होगा फैसला
विज्ञापन

पार्षद संजीव सूद ने सदन में उठाया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम के लीज नियम तोड़ने के आरोपों में घिरे शहर के एक निजी स्कूल के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। नगर निगम ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर की अगुवाई में गठित इस कमेटी में सहायक अभियंता, संपदा शाखा से एक कर्मचारी और निगम के पटवारी को शामिल किया है। यह कमेटी स्कूल में जाकर जांच करेगी कि क्या लीज नियमों को तोड़ा है या नहीं? भाजपा के मनोनीत पार्षद संजीव सूद ने बीते महीने नगर निगम के सदन में यह मामला उठाया था। स्कूल ने नगर निगम से लीज पर मिली जमीन की लीज फिर रिन्यू करने करने की मांग की थी। मनोनीत पार्षद का आरोप था कि स्कूल ने लीज नियमों को तोड़ा है, ऐसे में लीज रिन्यू नहीं होनी चाहिए। इनका कहना था कि स्कूल ने बाटोनीकल पार्क बनाने के लिए नगर निगम से यह जमीन लीज पर ली थी। लेकिन पार्क बनाने की जगह स्कूल ने क्रिकेट अकादमी खोल दी जिससे अब कमाई हो रही है। यह लीज नियमों की उल्लंघना है। ऐसे में लीज रिन्यू नहीं होनी चाहिए। बाकी पार्षदों ने भी इस मामले पर जांच की मांग की थी जिसके बाद अब कमेटी गठित कर दी है। अगले महीने तक यह कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर ही लीज रिन्यू करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द रिपोर्ट देगी कमेटी : आयुक्त
एमसी आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि सदन के फैसले के अनुसार इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। अधिशासी अभियंता की अगुवाई में बनाई इस कमेटी को जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की मासिक बैठक 30 को
नगर निगम की मासिक बैठक 30 जुलाई को दोपहर ढाई बजे आयोजित की जाएगी। मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में होेने वाली इस बैठक में करोड़ों रुपये के नए निर्माण कार्यों को मंजूरी दी जाएगी। इसी बैठक में कारोबारियों के किराये से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed