{"_id":"5cdbc2dfbdec22075e07661a","slug":"investigation-against-education-officer-hamirpur-on-misbehave-with-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार पर शिक्षा अधिकारी हमीरपुर के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार पर शिक्षा अधिकारी हमीरपुर के खिलाफ जांच शुरू
Wed, 15 May 2019 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 15 May 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में सेवारत एक अधिकारी के खिलाफ स्कूल प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार करने और स्कूल में छेड़छाड़ की पीड़ित छात्रा के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। विभाग ने संबंधित शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच बैठा दी है। संयुक्त निदेशक शिक्षा शिमला ने इस मामले की जांच के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस मामले की शिक्षा निदेशक शिमला को हमीरपुर जिला में सेवारत दो स्कूल प्रधानाचार्यों ने अलग-अलग शिकायतें भेजी थीं। हालांकि, संबंधित शिक्षा अधिकारी के खिलाफ लगे आरोप वर्ष 2018 के हैं। जिसकी जांच अब शुरू हुई है। बीते साल रावमापा कन्या हमीरपुर में सेवारत प्रधानाचार्य जोगिंद्र पाल जीर के तबादला आदेश मंडी जिले के रावमापा ह्यून पेड़ से उप जिला शिक्षा अधिकारी हमीरपुर के पद पर हुए थे।
विज्ञापन
बाद में तबादला आदेश में संशोधन होने के चलते वह इस पद पर ज्वाइनिंग नहीं दे पाए। जोगिंद्र पाल ने उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में उनके साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। बाद में उन्हें रावमापा कन्या हमीरपुर में ज्वाइन करना पड़ा। इसी तरह जिला हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी इस मामले में लापरवाही के आरोप लगाते हुए शिकायत निदेशक शिक्षा विभाग से की थी। शिमला से आदेश मिलने के बाद शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर ने शिकायतकर्ताओं और संबंधित शिक्षा अधिकारी को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए।
उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में सेवारत शिक्षा अधिकारी पर लापरवाही बरतने और प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार करने के आरोप मामले की जांच रिपोर्ट को अब उपनिदेशक ने शिक्षा निदेशक शिमला को भेज दिया है।
अब निदेशालय से ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर कुलदीप कुमार ने बताया कि शिमला स्थित शिक्षा निदेशालय से उन्हें जांच के आदेश मिले थे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का पक्ष जानने के बाद जांच रिपोर्ट को शिमला भेज दिया है।