मित्रा का केस देख रहे एएसपी का छुट्टी के बीच तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भू सुधार अधिनियम की धारा-118 के तहत गैर हिमाचलियों को सूबे में जमीन खरीदने की अनुमति देने के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का केस देख रहे एएसपी का छुट्टी के बीच तबादला हो गया।
इसके बाद जांच का जिम्मा मिलने के बाद एसपी एस अरुल कुमार भी मेडिकल लीव पर चले गए। मामले में पूर्व मुख्य सचिव एवं राज्य चुनाव आयुक्त पी मित्रा का नाम आने के बाद जांच से जुड़े अधिकारी केस से हाथ खींचने लगे हैं।
हाई प्रोफाइल मामले की जांच कर रहे विजिलेंस शिमला के एएसपी विनोद कुमार का सरकार ने लंबी छुट्टी के बीच ही 26 अक्तूबर को सीआईडी में तबादला कर दिया है।
क्या कहते हैं एडीजीपी
विनोद के तबादले के चार दिन बाद एडीजीपी डा. अतुल वर्मा ने 31 अक्तूबर को ऑफिस आर्डर जारी कर जांच का जिम्मा धर्मशाला में विजिलेंस के एसपी अरुल कुमार को सौंपा। ऑर्डर जारी होते ही अरुल भी मेडिकल लीव पर चले गए।
मामला उजागर होने के बाद विजिलेंस के आईजी भी पिछले एक महीने से ट्रेनिंग पर हैं। संयोगवश इस केस से जुड़े विजिलेंस के महत्वपूर्ण अधिकारी छुट्टी पर चले गए हैं या ट्रांसफर हो गए।
उच्चाधिकारी कह रहे हैं अरुल केस की निगरानी करेंगे, लेकिन ऑफिस आर्डर में स्पष्ट लिखा है कि वह अब मामले की जांच करेंगे। सूत्रों की मानें तो वीरवार को विजिलेंस ने केस की डिटेल रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।
एडीजीपी डा. अतुल वर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए जल्द दूसरा अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। विजिलेंस ने एसपी एस अरुल को केस की निगरानी के लिए तैनात किया गया है।