फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत पूरे हिमाचल में हजारों लोगों ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Jun 2022 02:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/मंडी/कांगड़ा/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/मंडी/कांगड़ा/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 02:19 PM IST
सार

देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर हजारों लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर निरोग रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन
International Yoga Day celebration in himachal pradesh today
हिमाचल में हजारों ने किया योग। - फोटो : संवाद

देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत प्रदेशभर में हजारों लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर निरोग रहने का संदेश दिया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और भाजपा ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। विश्व योग दिवस पर सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम करवाए गए।



कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस कार्यक्रम में केंद्र से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हिमाचल के वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा फोर्ट मंडल के कार्यक्रम स्थल में शामिल हुए। शिमला संसदीय क्षेत्र में हिमरश्मि परिसर विकासनगर में हुए कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, रिज मैदान के योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पांवटा साहिब योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी और आईटीआई सोलन के कार्यक्रम में राजीव सैजल सम्मिलित हुए। 

International Yoga Day celebration in himachal pradesh today
अनुराग ठाकुर व पीके धूमल ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में हुए योग कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी योग योग किया।

International Yoga Day celebration in himachal pradesh today
पराशर में योग शिविर - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडी जिले के पराशर में योग शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी रहे मौजूद। पराशर ऋषि की तपोस्थली को आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 आइकॉनिक स्थानों में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day celebration in himachal pradesh today
अटल टनल में योग। - फोटो : संवाद
अटल टनल रोहतांग पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग किया।
 
विज्ञापन
International Yoga Day celebration in himachal pradesh today
आईटीबीपी के जवानों ने रोहतांग में किया योग। - फोटो : संवाद

अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा शामिल हुए। वहीं, 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed