देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत प्रदेशभर में हजारों लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर निरोग रहने का संदेश दिया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और भाजपा ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। विश्व योग दिवस पर सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम करवाए गए।
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस कार्यक्रम में केंद्र से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हिमाचल के वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा फोर्ट मंडल के कार्यक्रम स्थल में शामिल हुए। शिमला संसदीय क्षेत्र में हिमरश्मि परिसर विकासनगर में हुए कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, रिज मैदान के योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पांवटा साहिब योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी और आईटीआई सोलन के कार्यक्रम में राजीव सैजल सम्मिलित हुए।
2 of 9
अनुराग ठाकुर व पीके धूमल ने किया योग।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में हुए योग कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी योग योग किया।
3 of 9
पराशर में योग शिविर
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडी जिले के पराशर में योग शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी रहे मौजूद। पराशर ऋषि की तपोस्थली को आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 आइकॉनिक स्थानों में शामिल किया गया था।
4 of 9
अटल टनल में योग।
- फोटो : संवाद
अटल टनल रोहतांग पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग किया।
5 of 9
आईटीबीपी के जवानों ने रोहतांग में किया योग।
- फोटो : संवाद
अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा शामिल हुए। वहीं, 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया।