फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Womens Day Story of Ishita Lahaul Spiti

जनजातीय जिले में ईशिता बन गईं मिसाल, गांव कमा रहा 30 लाख

Thu, 08 Mar 2018 02:23 PM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 08 Mar 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
International Womens Day Story of Ishita Lahaul Spiti

शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश) में एक युवती ईशिता खन्ना ने सामुदायिक मॉडल को अनूठी मिसाल बना दिया है।

विज्ञापन


जनजातीय जिले के सीमांत गांव डेमूल में होम स्टे के जरिये लोगों ने पर्यटन कारोबार के इस मॉडल से टूरिज्म विशेषज्ञों को भी हैरान किया है। देश में पर्यटन कारोबार का यह अपनी तरह का पहला मॉडल बताया जा रहा है।

दिलचस्प है कि पर्यटन से होने वाली कमाई घरों में बराबर बंटती है जिसे पुरुष की बजाए घर की महिला को दिया जाता है। महिलाएं 25 से 30 लाख रुपये तक सालाना कमाई कर रही हैं।

विज्ञापन

बीते साल मिला टूरिज्म अवॉर्ड

International Womens Day Story of Ishita Lahaul Spiti

बीते साल आउट लुक पत्रिका ने डेमूल गांव को सामुदायिक प्रबंधन से चलने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ होम स्टे के लिए रिस्पांसिबल टूरिज्म अवॉर्ड से सम्मानित किया है। देहरादून की रहने वाली ईशिता ने स्थानीय लोगों से इलाके की जानकारी हासिल कर ईकोस्फीयर एनजीओ बनाया।

वर्ष 2008 में की गई यह शुरुआत एक अभियान के रूप में आगे बढ़ी। डेमूल गांव में अब रोटेशन सिस्टम पर सैलानियों की बुकिंग होती है। ईशिता की पहल से वजूद में आई एनजीओ ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा कहते हैं कि प्रतियोगिता के इस दौर में डेमूल गांव ने पर्यटन के क्षेत्र में सामुदायिक होम स्टे प्रबंधन का देश भर में एक मिसाल कायम की है।

एनजीओ के कॉर्डिनेटर छेरिंग नोरबू वैद्य बताते हैं कि पहले यह मॉडल प्रासंगिक नहीं लग रहा था लेकिन अब यह मॉडल मिसाल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed