{"_id":"5cd2f8e6bdec22073f3f0db3","slug":"international-summer-festival-will-start-in-shimla-from-third-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी शिमला में इस दिन से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी शिमला में इस दिन से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव
Wed, 08 May 2019 11:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्म उत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन जून को शुरू होने वाले ग्रीष्म उत्सव में प्रदेशभर के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने इस बाबत बुधवार को बैठक की तथा दिशानिर्देश जारी किए। बैठक में ग्रीष्म उत्सव को लेकर चरचा की गई।
विज्ञापन
राजेश्वर गोयल ने बताया कि इस उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों को ऑडिशन देने होंगे। कलाकारों की चयन प्रक्रिया के लिए ऑडिशन 29, 30 और 31 मई को बचत भवन में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि 27 और 28 मई को ग्रीष्मोत्सव आयोजन की कड़ी में अंतर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
ग्रीष्मोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला देवाश्वेता बनिक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रभा राजीव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेश ठाकुर, सहायक आयुक्त निशांत ठाकुर, एसडीएम शहरी नीरज चांदला, शिमला ग्रामीण नीरज गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी मंजीत शर्मा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संजय भगवती और अन्य सहायक लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन