{"_id":"64e85634efe2dd893b035988","slug":"international-kullu-dussehra-will-be-celebrated-as-maha-utsav-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu Dussehra: महाउत्सव के तौर पर मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, इन देशों के कलाकार जमाएंगे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Dussehra: महाउत्सव के तौर पर मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, इन देशों के कलाकार जमाएंगे रंग
Fri, 25 Aug 2023 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:51 PM IST
सार
मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि पर्यटन कारोबार पटरी पर लाने को सरकार ने कमर ली है। सैलानियों में विश्वास जगाना बहुत जरूरी है। इस वर्ष कुल्लू दशहरा को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को महाउत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने कुल्लू दशहरा को भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू महोत्सव के आयोजन को अब सिर्फ 60 दिन शेष बचे हैं। दक्षिण अफ्रीका, यूरेशियन और आसियान देशों से रंगारंग कार्यक्रम पेश करने के लिए कलाकार आएंगे।
विज्ञापन
वीरवार को राज्य सचिवालय में मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि पर्यटन कारोबार पटरी पर लाने को सरकार ने कमर ली है। सैलानियों में विश्वास जगाना बहुत जरूरी है। इस वर्ष कुल्लू दशहरा को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ से नौ देशों के साथ संपर्क हो गया है। सात दिवसीय महोत्सव के लिए इन देशों से कलाकार हिमाचल प्रदेश में आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन इसी कड़ी में मनाली में करने का फैसला लिया गया था। लेकिन मौसम खराब रहने के कारण यह नहीं हो सका। अब कुल्लू दशहरे के लिए 60 दिन शेष बचे हैं। दशहरा कमेटी का अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन