फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International football player Dev Mitra Tiwari dies after prolonged illness

अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी देव मित्र तिवारी का लंबी बीमारी के बाद निधन

Sat, 06 Nov 2021 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Nov 2021 07:42 PM IST
सार

 मंडी के प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी देव मित्र तिवारी का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने अपने सुंदरनगर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह 94 साल के थे। तिवारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह खंड विकास अधिकारी के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। 

विज्ञापन
International football player Dev Mitra Tiwari dies after prolonged illness
अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी देव मित्र तिवारी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी देव मित्र तिवारी का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने अपने सुंदरनगर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह 94 साल के थे। तिवारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह खंड विकास अधिकारी के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। वह फुटबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने 1956 में पाकिस्तान में भारतीय टीम की तरफ से मैच खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंडी फुटबाल टीम का स्तर ऊपर उठाने में उनका काफी योगदान रहा। पड्डल स्टेडियम में अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रतियोगिता शुरू करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन


मंडी के राजा ललित सेन के साथ मिलकर उन्होंने हिमाचल फुटबाल  टीम को राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में संतोष ट्रॉफी के लिए मान्यता दिलवाने में सराहनीय भूमिका निभाई थी। आज राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम जाती है तो इसका श्रेय उन्हें भी जाता है। उन्होंने पंजाब टीम के लिए छह बार संतोष ट्रॉफी खेली है। स्वर्गीय देव मित्र तिवारी कैलाश मित्र तिवारी के बड़े भाई थे। कैलाश मित्र तिवारी भी फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं तथा फुटबाल संघ के महासचिव भी रह चुके हैं। स्पोर्ट्स पर्सन कल्याण संगठन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। फुटबाल रेफरी संघ के प्रधान नरेंद्र सैणी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि खेल जगत ने एक खेल मित्र खो दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed