{"_id":"02ea431bdeddffb3eba7f67efeac1d3a","slug":"international-film-festival-in-dharamsala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखेंगी 27 फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखेंगी 27 फिल्में
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 21 Oct 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैकलोडगंज के टीपा में 30 अक्तूबर से शुरू होने वाले धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दर्शकों को देश विदेशों की चुनिंदा 27 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें दो फिल्में आस्कर विजेता होंगी। फिल्म महोत्सव दो नवंबर तक चार दिन तक चलेगा। इसमें देश विदेश से बॉलीवुड और हॉलीवुड से प्रख्यात फिल्म निर्माता आएंगे।
विज्ञापन
30 अक्तूबर को फिल्म निर्माता रजत कपूर की आंखों देखी फिल्म दिखाई जाएगी। भारत से आस्कर के लिए चुनी गई फिल्म लायर्स डाइस भी दिखाई जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल की सांगली वैली सहित अन्य जिलों में हुई है। इस फिल्म के निर्माता भी महोत्सव में आएंगे। महोत्सव में डिफ फिल्म फेलो फॉर हिमालयन के लिए अंडर 30 फिल्म मेकर पांच युवाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान पैनल डिस्कशन भी की जाएगी। महोत्सव में चार तिब्बतियन फिल्में भी दिखाई जाएंगी। स्विट्जरलैंड के राजदूत भी शिरकत करेंगे। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान महोत्सव के को-डायरेक्टर रितु सरीन और तेंजिन सोनम ने यह जानकारी दी। फिल्म महोत्सव में दर्शकों को 150 रुपये के पास पर पांच फिल्में दिखाई जाएंगी। वहीं, 800 रुपये के डेलिगेट पास में सभी फिल्में दिखाई जाएंगी। रितु सरीन ने बताया कि मैकलोडगंज में यह उनका तीसरा फिल्म महोत्सव है।
विज्ञापन