फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Dussehra festival: More than 8,000 women of Kullu district will enter Mahanati in Dhathu and Pat

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव: महानाटी में धाठू और पट्टू में कुल्लू जिले की 8,000 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल

Mon, 19 Sep 2022 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 07:11 PM IST
सार

 रथ मैदान में जिले की करीब 8,000 महिलाएं धाठू, पट्टू और अन्य पारंपरिक परिधानों में सजकर भाग लेंगी। यह निर्णय सोमवार को देवसदन में दशहरा उत्सव को लेकर हुई बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन
International Dussehra festival: More than 8,000 women of Kullu district will enter Mahanati in Dhathu and Pat
कुल्लू दशहरे में होगी महानाटी, बैठक में फैसला। - फोटो : संवाद

विस्तार

5 अक्तूबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के तीसरे दिन 7 अक्तूबर को महानाटी का आयोजन होगा। रथ मैदान में जिले की करीब 8,000 महिलाएं धाठू, पट्टू और अन्य पारंपरिक परिधानों में सजकर भाग लेंगी। यह निर्णय सोमवार को देवसदन में दशहरा उत्सव को लेकर हुई बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते दो साल तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियां नहीं हो सकी थीं। गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कुल्लू की नाटी तीन साल बाद रथ मैदान में होगी।

विज्ञापन


उत्सव की आखिरी संध्या में हिमाचली कलाकार ही भाग लेंगे। यह पहाड़ी नाइट होगी। इसमेें मुख्य कलाकारों सहित 70 कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके लिए ऑडिशन होगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक प्रस्तुतियां देंगे। दूसरी पंजाबी संध्या, तीसरी कव्वाली, चौथी कॉमेडी और स्टार नाइट होगी। पांचवीं संध्या में पुलिस बैंड दर्शकों का मनोरंजन करेगा। छठी सुपर स्टार नाइट और 11 अक्तूबर की अंतिम संध्या पहाड़ी होगी। इसके अलावा देशभर से विभिन्न राज्यों के साथ विदेशी दल भी शामिल होंगे। निमंत्रण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद एवं छड़ीबरदार महेश्वर सिंह, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, एसएसपी गुरदेव शर्मा, युवराज बौद्ध, मीडिया सह प्रभारी अमित सूद और कारदार संघ के प्रधान दोत राम मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैठक से नदारद रहे कई विभागों के अधिकारी 
दशहरा उत्सव के लिए दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। सोमवार को देवसदन में हुई बैठक से कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे। बैठक में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी बैठक से दूरी बनाए रखी। पिछले सप्ताह शिमला में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैठक के बाद सोमवार को कुल्लू में दशहरा की बैठक हुई। विभागीय अधिकारियों के नहीं आने से दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री गोविंद ठाकुर बैठक ने नाराजी जताई। कई अधिकारियों को फोन कर बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed